Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

मंदिर परिसर पर लाल निशानों के विरोध में कोली समाज की महिलाओं ने सौंपा ज्ञापन............NN81





प्रस्तावित कार्रवाई रोकने की मांग, आंदोलन की चेतावनी


= कोली समाज झलकारी महिला मंडल एवं बडलेश्वर महादेव महिला मंडल की महिलाओं ने बडलेश्वर महादेव मंदिर परिसर की दीवार पर नगर निगम द्वारा लगाए गए लाल निशानों के विरोध में सोमवार को जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर प्रस्तावित कार्रवाई को तत्काल रोकने की मांग की।


महिलाओं ने ज्ञापन में बताया कि बडलेश्वर महादेव मंदिर परिसर केवल एक भवन नहीं, बल्कि समाज की धार्मिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र है। यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं तथा समय-समय पर धार्मिक अनुष्ठान एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।


महिलाओं ने प्रशासन से धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हुए मंदिर परिसर एवं ट्रस्ट की भूमि पर किसी भी प्रकार की कार्रवाई को निरस्त करने तथा मामले का न्यायोचित समाधान करने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि प्रस्तावित कार्रवाई नहीं रोकी गई तो कोली समाज व्यापक स्तर पर धरना-प्रदर्शन एवं जनआंदोलन करने के लिए बाध्य होगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।


ज्ञापन सौंपने के दौरान पार्वती देवी, अंतिमा देवी, इंद्रा देवी, मंजू देवी, शांति देवी, प्रेम देवी, बाली देवी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes