Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

पुलिस अधीक्षक नारायणपुर श्री रोबिनसन गुड़िया द्वारा थाना कुकड़ाझोर का औचक निरीक्षण, पुलिस व्यवस्था एवं कानून-व्यवस्था की तैयारियों का लिया जायजा*...........NN81




नारायणपुर,जिले में प्रभावी पुलिसिंग, कानून-व्यवस्था के सुदृढ़ संचालन एवं जनसुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं की समीक्षा के उद्देश्य से आज दिनांक 09 जून 2026 को पुलिस अधीक्षक नारायणपुर श्री रोबिनसन गुड़िया (भा.पु.से.) द्वारा थाना कुकड़ाझोर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना क्षेत्र में संचालित पुलिस गतिविधियों, अपराध नियंत्रण संबंधी कार्यवाही एवं अभिलेखों के संधारण का विस्तृत अवलोकन किया गया।


निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय ने थाना के अपराध पंजी, शिकायत पंजी, मर्ग एवं गुम इंसान प्रकरणों, लंबित अपराधों की विवेचना, वारंट एवं समंस तामीली की स्थिति सहित विभिन्न अभिलेखों का निरीक्षण कर उनके अद्यतन संधारण के निर्देश दिए। उन्होंने लंबित प्रकरणों का शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने तथा गंभीर अपराधों की विवेचना में विशेष सतर्कता बरतने हेतु अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया।


पुलिस अधीक्षक श्री गुड़िया ने थाना क्षेत्र की कानून-व्यवस्था की समीक्षा करते हुए असामाजिक तत्वों, अवैध गतिविधियों एवं क्षेत्र में शांति व्यवस्था प्रभावित करने वाले तत्वों पर सतत निगरानी रखने तथा उनके विरुद्ध प्रभावी वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने नियमित पेट्रोलिंग एवं वाहन चेकिंग को और अधिक प्रभावी बनाने पर बल दिया।


निरीक्षण के दौरान थाना परिसर, मालखाना, ई-मालखाना की कार्यप्रणाली, शस्त्रागार, हवालात, सीसीटीवी प्रणाली, संचार व्यवस्था एवं अन्य प्रशासनिक व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया गया। पुलिस अधीक्षक महोदय ने ई-मालखाना में दर्ज संपत्तियों एवं जब्त सामग्री के व्यवस्थित संधारण, नियमित अद्यतन प्रविष्टि तथा निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार रख-रखाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही थाना परिसर में स्वच्छता बनाए रखने, अभिलेखों का सुव्यवस्थित रख-रखाव करने तथा उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित करने पर बल दिया।


इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री रोबिनसन गुड़िया द्वारा थाना कुकड़ाझोर के समस्त बल को ब्रीफ किया गया। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कानून-व्यवस्था संधारण, अपराध नियंत्रण, प्रभावी गश्त, जनसंपर्क एवं सामुदायिक पुलिसिंग गतिविधियों के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। साथ ही आमजन के प्रति संवेदनशील, जवाबदेह एवं मित्रवत व्यवहार अपनाते हुए उनकी शिकायतों का त्वरित एवं निष्पक्ष निराकरण सुनिश्चित करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस एवं जनता के मध्य विश्वास और सहयोग को मजबूत बनाना प्रभावी पुलिसिंग की आधारशिला है तथा प्रत्येक अधिकारी एवं कर्मचारी को पूर्ण समर्पण एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए।


पुलिस अधीक्षक महोदय ने क्षेत्र में संचालित सामुदायिक पुलिसिंग एवं माड़ मैत्री अभियान के अंतर्गत किए जा रहे जनसंपर्क कार्यक्रमों की भी समीक्षा की तथा ग्रामीणों के साथ नियमित संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं के समाधान हेतु सतत प्रयास करने के निर्देश दिए।


निरीक्षण के अंत में पुलिस अधीक्षक श्री रोबिनसन गुड़िया ने थाना कुकड़ाझोर के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अनुशासन, सतर्कता एवं समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने तथा जिले में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु निरंतर प्रयासरत रहने के निर्देश दिए।

संवाददाता खुमेश यादव 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes