Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

उ0प्र0 पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की भर्ती परीक्षा के दृष्टिगत श्रीमान पुलिस महानिदेशक, प्रयागराज जोन, प्रयागराज द्वारा परीक्षा केंद्र का निरीक्षण।*.................NN81



जनपद हमीरपुर में उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की भर्ती परीक्षा के दृष्टिगत श्रीमान पुलिस महानिदेशक, प्रयागराज जोन, प्रयागराज द्वारा जनपद हमीरपुर स्थित श्री विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज परीक्षा केंद्र का निरीक्षण कर परीक्षा संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।

निरीक्षण के दौरान अभ्यर्थियों की प्रवेश एवं निकास व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, कंट्रोल रूम, स्ट्रांग रूम, विद्युत आपूर्ति, पेयजल, शौचालय सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया गया। साथ ही परीक्षा केंद्र पर तैनात अधिकारियों एवं पुलिस बल को परीक्षा की निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं शुचिता बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

महोदय, द्वारा संबंधित अधिकारियों को शासन एवं उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा निर्गत दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करते हुए परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष, नकलविहीन एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए गए। साथ ही नकल, अनुचित साधनों के प्रयोग तथा परीक्षा की शुचिता प्रभावित करने वाले किसी भी कृत्य के विरुद्ध कठोर एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक हमीरपुर, अपर पुलिस अधीक्षक हमीरपुर सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।


दिलीप राजपूत 

जिला संवाददाता हमीरपुर

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes