Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर तलवा में बैठक आयोजित, ग्रामीणों को किया गया जागरूक*..............NN81



*पाकुड़िया*:-

पाकुड़िया प्रखंड अंतर्गत पंचायत लागडुम के गाँव तलवा में राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम को लेकर एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला उपाध्यक्ष सह केंद्रीय समिति सदस्य *श्री हरिवंश चौबे*, जिला संगठन सचिव *मुनीराम मरांडी* एवं जिला सदस्य *अख्तर आलम* बतौर पर्यवेक्षक उपस्थित रहे।


बैठक के दौरान पंचायत क्षेत्र में चल रहे वोटर मैपिंग कार्यों की जानकारी संबंधित BLO से फोन पर प्राप्त की गई। साथ ही ग्रामीणों को मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया गया कि BLO द्वारा मांगे जा रहे आवश्यक दस्तावेजों को समय पर जमा कर जल्द से जल्द अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वाएं।


पर्यवेक्षकों एवं प्रखंड अध्यक्ष *मोतीलाल हाँसदा* ने कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक नागरिक का वोट महत्वपूर्ण होता है, इसलिए सभी योग्य मतदाता अपना नाम मतदाता सूची में अवश्य सुनिश्चित करें।

इस अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष *श्री मोतीलाल हाँसदा*, पंचायत के कार्यकर्ता, मुखिया एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

संवाददाता जगबंधु पाल


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes