समाज के प्रतिष्ठित व्यक्तित्व कृष्णकांत सोनी जी के पूज्यनीय पिताजी स्वर्गीय बृजेश कुमार सोनी जी की सातवीं पुण्यतिथि है। इस दुखद और गरिमामयी अवसर पर सोनी परिवार सहित उनके शुभचिंतकों और मित्रों ने स्वर्गीय बृजेश जी के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया।स्वर्गीय बृजेश कुमार सोनी जी अपने जीवनकाल में अपने सरल स्वभाव, उच्च विचारों और समाज के प्रति अपनी कर्तव्यनिष्ठा के लिए जाने जाते थे। उनके द्वारा दिखाए गए सत्य और ईमानदारी के मार्ग पर चलते हुए आज उनका परिवार समाज की सेवा में निरंतर लगा हुआ है। उनकी सातवीं पुण्यतिथि के इस भावुक क्षण पर कृष्णकांत सोनी जी और पूरे परिवार ने उनके चरणों में शत-शत नमन करते हुए उनकी स्मृतियों को याद किया। ईश्वर से प्रार्थना है कि वे पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में सदैव स्थान दें। पिता का साया भले ही आंखों से ओझल हो जाता है, पर उनके दिए संस्कार हमेशा मार्गदर्शन करते हैं। पुण्यतिथि पर स्वर्गीय बृजेश कुमार सोनी जी को सादर नमन और भावभीनी श्रद्धांजलि।
संवाददाता-आलोक खरे
