Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

कच्चे घर की चिंता से मिली मुक्ति, अब चैन की नींद सोएगा चमन लाल का परिवार*............NN81


*मुख्यमंत्री ने कराया गृह प्रवेश, बस्तर संभाग का पहला ऐसा पीएम आवास जहां स्थापित है पीएम सूर्य घर का सोलर सिस्टम*

सुशासन तिहार के दौरान आज कोंडागांव जिले के बड़ेकनेरा गांव में एक परिवार का वर्षों पुराना सपना साकार हो गया। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के हितग्राही श्री चमन लाल को उनके नवनिर्मित पक्के आवास में सपरिवार गृह प्रवेश कराया। मुख्यमंत्री को अपने घर की चौखट पर पाकर पूरा परिवार भावुक हो उठा और उनकी आंखों में खुशी के आंसू छलक पड़े।


इस अवसर पर एक विशेष उपलब्धि भी सामने आई। श्री चमन लाल का घर बस्तर संभाग का पहला ऐसा प्रधानमंत्री आवास बन गया है, जहां प्रधानमंत्री सूर्य घररू मुफ्त बिजली योजना के तहत सोलर सिस्टम भी स्थापित किया गया है। इस तरह यह आवास ग्रामीण विकास, ऊर्जा आत्मनिर्भरता और सुशासन का अनूठा मॉडल बनकर उभरा है।


श्री चमन लाल ने बताया कि वर्षों तक उनका परिवार कच्चे मकान में रहने को मजबूर था। बरसात के दिनों में छत टपकती थी, तेज हवा और खराब मौसम के दौरान परिवार के सदस्य पूरी रात चिंता में जागते रहते थे। पक्का मकान मिलने के बाद अब उन्हें इन सभी परेशानियों से मुक्ति मिल गई है।


श्री पवार भावुक होकर कहा कि अब बारिश और आंधी-तूफान की चिंता नहीं रहती। छत नहीं टपकेगी और पूरा परिवार चौन की नींद सो सकेगा। यह घर हमारे लिए केवल मकान नहीं, बल्कि सम्मान, सुरक्षा और नए जीवन की शुरुआत है।


*एक परिवार, कई योजनाओं का लाभ*


श्री चमन लाल का परिवार शासन की अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित हो रहा है। उनकी पत्नी श्रीमती घंसतीन बाई और बहू श्रीमती संगीता पवार को महतारी वंदन योजना के तहत नियमित आर्थिक सहायता मिल रही है। वहीं खेती-किसानी के लिए भी विभिन्न शासकीय योजनाओं से सहयोग प्राप्त हो रहा है, जिससे परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है।


*पीएम आवास के साथ पीएम सूर्य घर का संगम*


परिवार ने अपने नए आवास में पीएम सूर्य घर योजना के तहत सोलर सिस्टम भी स्थापित कराया है। इससे घर की बिजली आवश्यकताएं पूरी हो रही हैं और बिजली खर्च में भी उल्लेखनीय कमी आई है। यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ ऊर्जा और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक प्रेरणादायक उदाहरण बन गई है।


बस्तर संभाग का पहला पीएम आवास, जिसमें पीएम सूर्य घर योजना का लाभ भी शामिल है, शासन की समन्वित विकास सोच को दर्शाता है। यह मॉडल न केवल आवासीय सुरक्षा प्रदान कर रहा है, बल्कि ऊर्जा बचत और पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा दे रहा है।


*मुख्यमंत्री का जताया आभार*


मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से मुलाकात के दौरान चमन लाल और उनके परिवार ने प्रधानमंत्री आवास योजना, महतारी वंदन योजना तथा पीएम सूर्य घर योजना के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।


बड़ेकनेरा के चमन लाल का परिवार इस बात का जीवंत उदाहरण है कि जब योजनाएं प्रभावी ढंग से अंतिम व्यक्ति तक पहुंचती हैं, तो वे केवल सुविधाएं नहीं देतीं, बल्कि जीवन में सुरक्षा, सम्मान, आत्मविश्वास और नई उम्मीदों का संचार करती हैं।

संवाददाता प्रहलाद कुमार सिन्हा 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes