। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 साल बेमिसाल कार्यकाल के उपलक्ष में भारतीय जनता पार्टी जिला उमरिया के द्वारा आज 15 जून को स्थानीय सिंधी धर्मशाला में दोपहर 12 से विकसित भारत एवं प्रबुद्धजन सम्मेलन का आयोजन किया गया है। जिसमें मध्य प्रदेश अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष श्री रामलाल रौतेल शाहिद अन्य वरिष्ठ नजन शामिल होंगे।
आयोजित होने वाले “विकसित भारत एवं प्रबुद्धजन सम्मेलन” कार्यक्रम को लेकर भाजपा जिला अध्यक्ष आदरणीय आशुतोष अग्रवाल जी ने कार्यक्रम प्रभारी आदरणीय राकेश शर्मा जी एवं उपस्थित वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ भाजपा जिला कार्यालय में विस्तृत बैठक कर कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की। बैठक के दौरान कार्यक्रम की तैयारियों, व्यवस्थाओं एवं अधिक से अधिक प्रबुद्धजनों की सहभागिता सुनिश्चित करने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
“विकसित भारत” के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने हेतु सभी कार्यकर्ताओं ने पूर्ण समर्पण एवं उत्साह के साथ कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया। बैठक में जिला महामंत्री दीपक छतवानी, जिला उपाध्यक्ष धनुषधारी सिंह, राजेंद्र तिवारी, सुमित गौतम, अमित सिंह, मंडल अध्यक्ष नीतू सिंह, मंडल महामंत्री सुजीत भदौरिया, जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमती नम्रता यादव, विनय मिश्रा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
मदनलाल बर्मन
