Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

​पाकुड़िया में खेल महोत्सव का भव्य आयोजन: फुटबॉल में बासेतकुंडी और कुश्ती में कृष्णा यादव बने विजेता.............NN81



जिप अध्यक्ष जुली हेंब्रम की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुई प्रतियोगिताविजेताओं और उपविजेताओं पर हुई नकद पुरस्कारों की बौछार



​पाकुड़ पाकुड़िया प्रखंड के बनियापसार गांव में आज पगला स्पोर्टिंग क्लब के तत्वावधान में एक दिवसीय भव्य खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में मुख्य रूप से फुटबॉल और पारंपरिक कुश्ती खेलों का आयोजन किया गया, जिसे देखने के लिए आस-पास के क्षेत्रों से भारी संख्या में खेलप्रेमी पहुंचे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद अध्यक्ष जुली हेंब्रम उपस्थित रहीं, जिन्होंने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया और ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं को निखारने पर बल दिया।

​बासेतकुंडी ने जीता फुटबॉल का फाइनल मुकाबला:

प्रतियोगिता के तहत आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट में कुल 24 नामचीन टीमों ने हिस्सा लिया। नॉकआउट आधार पर खेले गए इस टूर्नामेंट का महामुबाला (फाइनल) एफसी चंदू बूंगा बासेतकुंडी बनाम इनटू स्टार बिसुनपुर के बीच खेला गया। दोनों टीमों के बीच बेहद रोमांचक और संघर्षपूर्ण मुकाबला देखने को मिला। कड़े संघर्ष के बाद बासेतकुंडी की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए बिसुनपुर को शिकस्त दी और खिताबी जीत हासिल की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes