Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

इंडियन एक्सलेंस अवॉर्ड 2026 से सम्मानित हुए पत्रकार नवनाथ आव्हाड............NN81


सिन्नर : सिन्नर तालुका पत्रकार संघ के पूर्व अध्यक्ष नवनाथ शिवाजी आव्हाड को माता अहिल्याबाई होलकर जयंती के अवसर पर प्रदान किए गए प्रतिष्ठित "इंडियन एक्सलेंस अवॉर्ड 2026" से सम्मानित किए जाने पर दोडी बु. ग्राम पंचायत पदाधिकारियों एवं ग्रामवासियों की ओर से उनका भव्य सत्कार किया गया।

दोडी बु. गांव के भूमिपुत्र नवनाथ आव्हाड ने पत्रकारिता क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करते हुए गांव का नाम राज्य स्तर पर गौरवान्वित किया है। इस उपलब्धि पर उपस्थित नागरिकों ने उनका अभिनंदन किया। ग्राम पंचायत के पूर्व उपसरपंच ज्ञानेश्वर माऊली आव्हाड तथा युवा नेता सुकदेव आव्हाड ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके कार्यों की सराहना की।

सत्कार समारोह में उपसरपंच दत्तू आप्पा दराडे, मंडल अधिकारी कैलास जाधव, सिन्नर तालुका संघ के संचालक माधवराव आव्हाड, पूर्व चेयरमैन अमृता पाटील, विष्णू वाघ, डॉ. काकड, रोहित आव्हाड, संतोष वाघ, राजू दराडे, बाजीराव कांगणे, आनंदा आव्हाड तथा गणेश आव्हाड सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

कार्यक्रम का संचालन केदार जी. डी. नाना ने किया। इस अवसर पर दुग्ध उत्पादक किसान सखाराम दराडे, विठ्ठल मुरलीधर आव्हाड, सोपान आव्हाड सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे। सभी ने नवनाथ आव्हाड को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं

 संवाददाता  नवनाथ अवघड 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes