अंबेडकर नगर। हंसवर थाना क्षेत्र के पृथ्वीपुर मईपुर गांव में हुए अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचे अंबेडकर नगर के प्रभारी मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान की। मंत्री ने प्रत्येक पीड़ित परिवार को पांच पांच हजार की सहायता राशि दिया
इस दौरान उन्होंने कहा कि जिन पीड़ितों के पास आवास नहीं है, उन्हें सरकारी योजना के तहत आवास उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। मंत्री ने आश्वासन दिया कि अग्निकांड से प्रभावित परिवारों की हर समस्या का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा और प्रशासन को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।
प्रभारी मंत्री ने पीड़ित परिवारों का हालचाल जाना तथा उन्हें हर संभव सरकारी सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया। मंत्री के आश्वासन से पीड़ित परिवारों ने संतोष व्यक्त करते हुए उनके प्रति आभार जताया और कहा कि सरकार द्वारा दी जा रही सहायता से उन्हें राहत मिलेगी।
गौरतलब है कि हाल ही में पृथ्वीपुर मईपुर गांव में भीषण आग लगने से कई परिवारों का भारी नुकसान हुआ था, जिससे घरों के साथ घरेलू सामान भी जलकर नष्ट हो गया था।
राजेंद्र प्रताप सिंह
