Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

कन्नौजे रजक समाज सेवा समिति संभाग बिलासपुर द्वारा संत शिरोमणि गाडगे जयंती समारोह संपन्न............NN81




बिलासपुर। कन्नौजे रजक समाज सेवा समिति, संभाग बिलासपुर द्वारा संत शिरोमणि गाडगे जयंती के अवसर पर शपथ ग्रहण समारोह, सम्मान समारोह एवं भूमि पूजन कार्यक्रम का भव्य आयोजन रगही चौक स्थित संत गाडगे चौक में किया गया।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में समाज के पदाधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

समाज के प्रति समर्पण लगन एवं निरंतर किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों को देखते हुए श्री चंद्रप्रकाश निर्णेजक जी का समाज द्वारा विशेष सम्मान किया गया। उन्हें स्मृति चिन्ह (मेमेन्टो) प्रदान कर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

इसके साथ ही नेशनल यूथ फेस्टिवल में सहभागिता एवं  उपलब्धि के लिए भी श्री चंद्रप्रकाश  निर्णेजक जी को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में समाज के सभी पदाधिकारी, सदस्य एवं बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

समारोह का समापन समाज की एकता, विकास एवं संत गाडगे महाराज के आदर्शों को अपनाने के संकल्प के साथ हुआ।

चंद्रप्रकाश निर्णेज़क

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes