Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

खराब सड़क बनी हादसे का कारण, युवक गंभीर घायल,..........NN81



। नीमच-सिंगोली रोड की जर्जर हालत एक बार फिर गंभीर हादसे का कारण बन गई। जानकारी के अनुसार ग्राम परलाई निवासी मुकेश धाकड़ पिता आसाराम धाकड़ सिंगोली की ओर आ रहे थे। इसी दौरान सड़क पर बने गहरे गड्ढे में वाहन असंतुलित होकर गिर गया, जिससे उनका गंभीर एक्सीडेंट हो गया।


घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और घायल मुकेश धाकड़ को तत्काल सिंगोली शासकीय अस्पताल पहुंचाया। यहां ड्यूटी पर मौजूद डॉ. हितेश व्यास ने प्राथमिक उपचार एवं औपचारिक चिकित्सकीय प्रक्रिया पूरी करने के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए आगे उपचार हेतु रेफर कर दिया।


क्षेत्रवासियों का कहना है कि नीमच-सिंगोली रोड लंबे समय से बदहाल स्थिति में है। सड़क पर जगह-जगह बड़े गड्ढे बने हुए हैं, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। इसके बावजूद जिम्मेदार विभाग द्वारा सड़क सुधार की दिशा में प्रभावी कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।


स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से मांग की है कि सड़क की तत्काल मरम्मत करवाई जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की दुर्घटनाओं को रोका जा सके। यदि समय रहते सड़क की हालत नहीं सुधारी गई तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है, जिसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित विभाग की होगी। सिंगोली से ख्वाजा हुसैन मेवाती की रिपोर्ट

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes