Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

पिड़ावा रेंजर के नेतृत्व में गठित टीमों ने दिन-रात मुस्तैदी के साथ धरपकड़ अभियान चलाया।...........NN81

 वन विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई: अवैध लकड़ी माफियाओं में मचा हड़कंप, 50 क्विंटल लकड़ी व 5 वाहन जब्त


न्यूज़ नेशनल 81 

पिड़ावा तहसील से संवाददाता मोहम्मद इस्लाम 


पिड़ावा। वन विभाग के उच्चाधिकारियों के निर्देशन में अवैध एवं गैर-कानूनी गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत


 पिड़ावा वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध लकड़ी के परिवहन पर शिकंजा कसा है। विभाग द्वारा रायपुर-सुनेल क्षेत्र में अलग-अलग दलों का गठन कर अस्थायी चौकियां स्थापित की गईं, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं।




 अभियान में सहायक वनपाल रामेश्वर लाल (प्रसाद) एवं सुरेंद्र सिंह झाला के साथ वनरक्षक हंसराज मीणा, लालसिंह गुर्जर, देवेंद्र सिंह, मोहित शर्मा, मोनिका खेदड़ और पूजा जोधा ने सक्रिय भूमिका निभाई। वहीं वनमित्र प्रहलाद सिंह, विनोद सिंह एवं जसवंत सिंह ने भी अभियान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।


वन विभाग की घेराबंदी के दौरान करीब 50 क्विंटल अवैध लकड़ी का स्टॉक जब्त किया गया। साथ ही अवैध परिवहन में प्रयुक्त 3 ट्रकों सहित कुल 5 वाहनों को सीज किया गया। जब्त लकड़ी एवं वाहनों को रेंज कार्यालय 


पिड़ावा में सुरक्षित रखकर राजस्थान वन अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।


वन विभाग की इस सख्त कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध लकड़ी के कारोबार में संलिप्त लोगों में हड़कंप मच गया है। कार्रवाई के बाद लकड़ी परिवहन में लगे कई वाहनों की गतिविधियां ठप पड़ गई हैं।


सूत्रों के अनुसार उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार अस्थायी चौकियों के माध्यम से यह अभियान आगे भी चरणबद्ध तरीके से जारी रहेगा, ताकि अवैध लकड़ी के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके और वन संपदा की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes