= ग्रामीण सेवा शिविर ग्राम पंचायत कोदूकोटा में महिला अधिकारिता विभाग द्वारा श्रीमती देवली बैरवा को लाडो प्रोत्साहन योजना के तहत विभाग द्वारा राशि 2500 रुपये का चैक व संकल्प पत्र शिविर प्रभारी विनोद कुमार गोखुरु (तहसीलदार), रौनक शर्मा नायब तहसीलदार भीलवाड़ा एवं विभागीय अधिकारियों द्वारा वितरित किया गया। योजना का उद्देश्य बालिकाओं के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करना व उनको आगे बढ़ाना है। इसके तहत 7 किस्तों में 1.5 लाख रुपये की राशि दी जायेगी।
विभागीय अधिकारियों द्वारा महिलाओं को मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण, बालिका शिक्षा तथा महिला कल्याण से जुड़ी योजनाओं की जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर पर्यवेक्षक महिला अधिकारिता श्रीमती मीनल विजयवर्गीय, पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान केंद्र परामर्शदाता (विधि) श्रीमती सुमन खोईवाल वन स्टॉप सखी सेंटर परामर्शदाता श्रीमती लक्ष्मी खटीक, महिला सुरक्षा एवं सलाह केंद्र परामर्श दाता श्रीमती शशि कँवर कानावत व ग्राम साथिन श्रीमती कमला बैरवा आदि उपस्थित रहे ।
कार्यक्रम से ग्रामीण महिलाओं में जागरूकता बढ़ी तथा बेटियों के सम्मान और महिला सशक्तिकरण को नई प्रेरणा मिली ।
