मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के तत्वावधान एवं कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया के निर्देशन में गोरखपुर के ग्राम चन्दना स्थित आमाकोन्हा अमरकुंड (लालपुर) में जल गंगा संवर्धन अभियान के तृतीय चरण के तहत ’बावड़ी उत्सव कार्यक्रम’ आयोजित किया गया।
विश्व योग दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में नवांकुर संस्था चन्दना एवं नवांकुर संस्था गोपालपुर (लालपुर) के सदस्यों और ग्रामीणों ने सामूहिक श्रमदान कर बावड़ी की सफाई की। बावड़ी में जमी काई और गाद हटाकर जल संरक्षण एवं स्वच्छता का संदेश दिया गया तथा ग्रामीणों को जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम में जिला समन्वयक श्री धर्मेन्द्र चौहान ने जल चौपाल के माध्यम से कहा कि बरसात से पहले गांवों की पुरानी जल संरचनाओं जैसे कुआं, बावड़ी और तालाबों का पुनर्जीवन आवश्यक है। उन्होंने कहा कि शासन के प्रयासों के साथ समाज की स्वैच्छिक भागीदारी और जनसहयोग से ही जल संरक्षण का उद्देश्य सफल होगा।
विकासखंड समन्वयक श्री भानूप्रताप मरावी ने कार्यक्रम का संचालन किया। इस दौरान ग्रामीणों ने पौधारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण का संकल्प भी लिया। कार्यक्रम में नवांकुर संस्थाओं के पदाधिकारी, ग्राम विकास समिति के सदस्य एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
साथ ही नवांकुर संस्था चन्दना के अध्यक्ष श्री नर्मदा प्रसाद बनवासी जी, सचिव श्री नरबद सिंह मरावी , सदस्य श्री भारत सिंह आर्मो ,नवांकुर संस्था गोपालपुर (लालपुर) के सचिव श्री संतोष कुमार मरावी , नवांकुर उमरिया के अध्यक्ष श्री जगदीश सिंह श्याम ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति माधोपुर के सचिव श्री द्वारका प्रसाद धुर्वे , पण्डित देवेन्द्र प्रसाद तिवारी , भुवन सिंह मरावी , सुमंत सिंह परस्ते , श्रद्धा परस्ते , दिनेश्वरी , राधिका , प्रीति , कीर्ति , CMCLDP परामर्शदाता सुश्री हीरा टाँड़िया , श्रीमती ओम्कारेश्वरी आर्मो,श्री धर्मेन्द्र सिंह पाटले , ग्राम चन्दना की सोमवती आर्मो , शिवकुमार कुशराम , शिवराम अयाम , दुक्खू सिंह उइके, शिवचरण तेकाम , कमलेश पेंदो , गोवर्धन मरावी एवं समस्त ग्रामवासियों की जबरदस्त सहभागिता रही।
