जिले के सिद्धो-कान्हो सभागार में सीएससी, ए0एस0के0 सेंटर एवं इंडियन पोस्टल बैंक के सहयोग से आज आधार से संबंधित विभिन्न समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु एक दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का नेतृत्व जिला परियोजना पदाधिकारी (यूआईडी) श्री संदीप कुमार द्वारा किया गया।
इस विशेष शिविर में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिविर के दौरान लगभग 150 लोगों की आधार से संबंधित समस्याओं का ऑन-द-स्पॉट समाधान किया गया। आधार में नाम, पता, मोबाइल नंबर, जन्म तिथि अद्यतन, बायोमेट्रिक अपडेट सहित अन्य तकनीकी समस्याओं का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित किया गया।
शिविर का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को आधार सेवाओं से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए एक ही स्थान पर सरल, सुगम एवं प्रभावी सुविधा उपलब्ध कराना था। उपस्थित नागरिकों ने इस पहल की सराहना करते हुए जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।
जिला परियोजना पदाधिकारी (यूआईडी) श्री संदीप कुमार ने बताया कि आधार से संबंधित सेवाओं को आमजन तक सुलभ एवं पारदर्शी रूप से पहुंचाने के लिए भविष्य में भी इस प्रकार के विशेष शिविरों का आयोजन किया जाता रहेगा।
जिला प्रशासन नागरिकों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।
शिविर मे सीएससी, ए0एस0के0 केंद्र और इंडियन पोस्टल बैंक के कर्मी उपस्थित थे।
आकाश कुमार भगत
