अनंतनाग, 16 जून: नगरपालिका समिति ऐशमुकाम के पूर्व चेयरमैन अब्दुल वहीद भट, पुत्र गुलाम मोहिउद्दीन भट, निवासी तुलहरद, ऐशमुकाम को निवारक कार्यवाही के संबंध में माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
इस मामले में माननीय न्यायालय द्वारा समन जारी किए गए थे, जिसके बाद संबंधित व्यक्ति को निवारक उपायों के तहत पाबंद किया गया। तत्पश्चात, माननीय न्यायालय के निर्देशानुसार उन्हें हिरासत में लेकर अगली आदेश तक जिला जेल अनंतनाग में रखा गया है। मामले में आगे की कार्यवाही विधि अनुसार की जाएगी।
