Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

भारत सरकार के सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के अंतर्गत राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय...........NN81


भारत सरकार के सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के अंतर्गत राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (क्षेत्र संकार्य प्रभाग), उप-क्षेत्रीय कार्यालय शिवपुरी द्वारा क्षेत्रीय प्रमुख क्षेत्रीय  कार्यालय ग्वालियर के मार्गदर्शन एवं कार्यालय प्रभारी सहायक निदेशक डॉ. शिवांशी शुक्ला के नेतृत्व में त्रैमासिक राजभाषा हिन्दी कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में क्षेत्रीय कार्यालय ग्वालियर से सहायक निदेशक श्री रामगोपाल विजय, उप-क्षेत्रीय कार्यालय रतलाम से सहायक निदेशक श्री मनीष मीना तथा उप-क्षेत्रीय कार्यालय उज्जैन से वरिष्ठ सांख्यिकीय अधिकारी श्री जे.एस. अलौरिया की गरिमामयी उपस्थिति रही।


कार्यशाला का उद्देश्य शासकीय कार्यों में राजभाषा हिन्दी के प्रभावी प्रयोग को बढ़ावा देना तथा अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राजभाषा नीति एवं संवैधानिक प्रावधानों के प्रति जागरूक करना था। इस अवसर पर भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (ITBP), शिवपुरी से श्री के.आर. मीना, द्वितीय कमान अधिकारी की विशेष उपस्थिति रही। चूँकि ITBP स्थानीय नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (नराकास) का नेतृत्वकर्ता कार्यालय है, अतः उन्होंने राजभाषा हिन्दी के प्रभावी प्रयोग एवं उसके प्रोत्साहन संबंधी विचार साझा किए।


तकनीकी सत्रों में वरिष्ठ साहित्यकार श्री विनय प्रकाश जैन एवं श्री प्रमोद भार्गव ने राजभाषा नीति, संवैधानिक प्रावधानों, शासकीय कार्यों में हिन्दी के प्रयोग तथा राजभाषा संबंधी दायित्वों पर मार्गदर्शन प्रदान किया। दोनों वक्ताओं ने हिन्दी के व्यवहारिक, संवैधानिक एवं प्रशासनिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए प्रतिभागियों का ज्ञानवर्धन किया।


कार्यशाला का मंच संचालन श्री विकास कुमार, वरिष्ठ सांख्यिकी अधिकारी द्वारा किया गया। कार्यशाला में उप-क्षेत्रीय कार्यालय शिवपुरी के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सक्रिय सहभागिता की।

पुनीत शाक्य

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes