*ग्राम गुलखेड़ी में मादक पदार्थ तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों के अवैध निर्माण ध्वस्त*
पुलिस अधीक्षक राजगढ़ *श्री अमित तोलानी (भा.पु.से.)* के निर्देशन में जिलेभर में जुआ, अवैध मादक पदार्थ, स्मैक, गांजा एवं अवैध शराब के विरुद्ध लगातार प्रभावी अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक *श्री के.एल. बंजारे* के निर्देशन तथा एसडीओपी नरसिंहगढ़ *श्रीमती मिनी शुक्ला (भा.पु.से.)* के मार्गदर्शन में दिनांक 08 जून 2026 को ग्राम गुलखेड़ी में अवैध मादक पदार्थ (स्मैक) के विक्रय में संलिप्त व्यक्तियों के अवैध निर्माणों के विरुद्ध संयुक्त कार्रवाई की गई।
पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा ग्राम गुलखेड़ी में अवैध रूप से निर्मित मकानों एवं निर्माण कार्यों का परीक्षण कर नियमानुसार ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान राजस्व विभाग की टीम तहसीलदार पचोर *श्रीमती नीलम परसेदिया* के नेतृत्व में उपस्थित रही, जिसमें नायब तहसीलदार *श्री सोनू गुप्ता*, हल्का *पटवारी अंकित* सहित अन्य राजस्व अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल रहे।
कानून-व्यवस्था बनाए रखने एवं कार्रवाई को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु जिले के विभिन्न थानों से लगभग 65 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों का बल तैनात किया गया। संपूर्ण कार्रवाई का नेतृत्व एसडीओपी नरसिंहगढ़ *श्रीमती मिनी शुक्ला* द्वारा किया गया। सहयोग हेतु थाना प्रभारी नरसिंहगढ़ *वीरेंद्र सिंह धाकड़, थाना प्रभारी ब्यावरा शहर *शिवराज सिंह चौहान, निरीक्षक *मनीष शर्मा, निरीक्षक *आकांक्षा हाड़ा*, थाना प्रभारी तलैन *धर्मवीर पवैया, थाना प्रभारी बोड़ा *देवेंद्र सिंह राजपूत*, उपनिरीक्षक *कर्मवीर सिंह*, *अभय सिंह*, *राहुल सेंदव*, सूबेदार *दीपक रघुवंशी* सहित अन्य पुलिस बल एवं 10 चौकीदार उपस्थित रहे।
ध्वस्तीकरण की कार्रवाई निम्न व्यक्तियों के अवैध निर्माणों पर की गई—
1. *नीतेश पिता भगवान सिंह सांसी*, निवासी गुलखेड़ी
2. *चन्दा पति गोतम सांसी,* निवासी गुलखेड़ी
3. *रेखा पति मुकेश सांसी*, निवासी गुलखेड़ी
4. *शोभा पति सुधीर सांसी* एवं सुधीर पिता सिंधी सांसी, निवासी गुलखेड़ी
उक्त सभी व्यक्तियों के निर्माण अवैध रूप से निर्मित पाए गए तथा संबंधित व्यक्तियों की मादक पदार्थ (स्मैक) के अवैध कारोबार में संलिप्तता पाई गई। नियमानुसार कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया गया।
संपूर्ण कार्रवाई के दौरान कानून-व्यवस्था पूर्णतः सामान्य रही तथा किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति निर्मित नहीं हुई। पुलिस एवं राजस्व विभाग के समन्वित प्रयासों से यह कार्रवाई शांतिपूर्ण, प्रभावी एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
संवाददाता जमील मंसूरी
