Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

थाना गोपालगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब से भरी बोलेरो वाहन सहित एक आरोपी गिरफ्तार*.........NN81



 

पुलिस अधीक्षक सागर श्री अनुराग सुजानिया के निर्देशन एवं अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना गोपालगंज पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस ने अवैध रूप से परिवहन की जा रही लगभग 78 लीटर अंग्रेजी बीयर एवं परिवहन में प्रयुक्त बोलेरो वाहन जप्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।


दिनांक 08 जून 2026 को थाना गोपालगंज के प्रधान आरक्षक द्वारा कस्बा भ्रमण एवं अपराध विवेचना के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक सफेद रंग की बोलेरो वाहन में अवैध शराब का परिवहन किया जा रहा है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम द्वारा बरिया तिराहा डिवाइडर, तहसीली क्षेत्र गोपालगंज में घेराबंदी कर संदिग्ध बोलेरो वाहन क्रमांक MP15T3060 को रोका गया।


पुलिस को देखकर वाहन में सवार तीन व्यक्ति मौके से फरार हो गए, जबकि वाहन चालक गोविन्द रजक पिता छोटेलाल रजक उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम पिपरिया करकट थाना बहेरिया जिला सागर को मौके पर पकड़ लिया गया। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें HUNTER PREMIUM STRONG BEER की कुल 10 पेटियां बरामद हुईं, जिनमें कुल 120 बीयर की बोतलें (78 लीटर) पाई गईं। जप्त शराब की अनुमानित कीमत लगभग 30,000 रुपये है।


आरोपी से शराब परिवहन के संबंध में वैध दस्तावेज एवं लाइसेंस प्रस्तुत करने को कहा गया, किन्तु वह कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इस पर पुलिस द्वारा अवैध शराब, नमूना बोतलें एवं बोलेरो वाहन को विधिवत जप्त कर आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।


पूछताछ के दौरान आरोपी ने शराब परिवहन में अन्य व्यक्तियों के शामिल होने की जानकारी दी है। फरार आरोपियों की तलाश एवं शराब के स्रोत संबंधी जांच जारी है।


थाना गोपालगंज पुलिस की इस त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई से अवैध मदिरा के कारोबार पर अंकुश लगाने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।


*जप्ती विवरण :*


- 10 पेटी अंग्रेजी बीयर (कुल 120 बोतल)

- कुल मात्रा : 78 लीटर

- अनुमानित कीमत : ₹30,000

- बोलेरो वाहन क्रमांक MP15T3060


गिरफ्तार आरोपी :

गोविन्द रजक पिता छोटेलाल रजक, उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम पिपरिया करकट, थाना बहेरिया, जिला सागर।

अनिल तिवारी 

न्यूज़ नेशन 81 नैशनल हेड 


थाना गोपालगंज पुलिस

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes