Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

आम तोडऩे के विवाद में रची गई थी हत्या की साजिश, चार आरोपी गिरफ्तार.........NN81



जाखलौन पुलिस ने हत्या के मामले का किया खुलासा, छह टीमों की जांच के बाद आरोपी दबोचे गए

ललितपुर। थाना जाखलौन पुलिस ने हत्या के एक सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, पुरानी जमीनी रंजिश और आम के पेड़ से फल तोडऩे के विवाद के चलते आरोपियों ने धनीराम की हत्या की साजिश रचकर उन्हें बांध में डुबो दिया था, ताकि घटना दुर्घटना प्रतीत हो। एसपी मो. मुश्ताक के निर्देशन तथा एएसपी कालू सिंह एवं सीओ सदर सुनील कुमार भारद्वाज के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अपराधियों के विरुद्ध अभियान के तहत थाना जाखलौन पुलिस ने मुकदमा संख्या 137/2026 धारा 103(1), 61(2), 3(5) बीएनएस में वांछित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में कलामुद्दीन (41 वर्ष), गफूर (46 वर्ष), वाहिद (40 वर्ष) तथा कन्छेदी (70 वर्ष), निवासी ग्राम नयागांव थाना जाखलौन शामिल हैं। सभी आरोपियों को शनिवार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस के अनुसार, मृतक धनीराम के पुत्र ने थाना जाखलौन में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसके पिता की हत्या कर शव को बांध में फेंक दिया गया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में छह पुलिस टीमों का गठन किया। टीमों ने धरातलीय सूचना एवं तकनीकी तथा मैनुअल सर्विलांस की मदद से आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उनका मृतक धनीराम के परिवार से लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। विवादित भूमि पर लगे आम के पेड़ में इस वर्ष अधिक फल आने के कारण दोनों पक्षों में कहासुनी हुई थी। इसी रंजिश के चलते उन्होंने धनीराम की हत्या की योजना बनाई। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उन्हें पता था कि धनीराम को कम दिखाई और कम सुनाई देता था। इसी का फायदा उठाकर उन्होंने उन्हें बांध में डुबोकर मार डाला और घटना को दुर्घटना का रूप देने का प्रयास किया, ताकि किसी को उन पर संदेह न हो। आरोपियों की गिरफ्तारी थाना जाखलौन के थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा की गई। पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया है।

संवाददाता-आलोक खरे


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes