Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

उमरिया के सभी विकासखंडों में जनकल्याण शिविर, मौके पर होगा समस्याओं का समाधान*.........NN81



मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर 12 से 18 जून तक प्रदेशभर में आयोजित होने वाले जनकल्याण शिविरों के तहत उमरिया जिले के सभी विकासखंड एवं नगरीय निकाय मुख्यालयों पर भी शिविर लगाए जाएंगे। इन शिविरों में शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से वंचित पात्र हितग्राहियों को लाभ दिलाने के साथ ही आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जाएगा।

जिला प्रशासन द्वारा शिविरों में विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए जाएंगे, जहां नागरिकों को योजनाओं की जानकारी, आवेदन, पंजीयन एवं लाभ वितरण की सुविधा एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाएगी। शिविरों में सीएम हेल्पलाइन, राजस्व प्रकरण, लोक सेवा गारंटी अधिनियम के लंबित मामलों सहित अन्य जनशिकायतों के निराकरण पर विशेष जोर रहेगा।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने निर्देश दिए हैं कि शिविरों में जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहकर पात्र हितग्राहियों की समस्याओं का यथासंभव मौके पर ही समाधान सुनिश्चित करें। साथ ही जिन मामलों का तत्काल निराकरण संभव नहीं होगा, उनके लिए समय-सीमा निर्धारित कर आवेदकों को जानकारी दी जाएगी।जिला प्रशासन द्वारा शिविरों के व्यापक प्रचार-प्रसार की तैयारी की जा रही है, ताकि अधिक से अधिक नागरिक शासन की योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकें। शिविरों में हितग्राही संवाद, लाभ वितरण, सफलता की कहानियों का प्रस्तुतिकरण तथा जनजागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

मदनलाल बर्मन 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes