Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

ग्राम पंचायत टेमरी के आश्रित ग्राम नारायणपुर में योजनाओं का हुआ प्रभावी क्रियान्वयन एवं जनसमस्याओं का निराकरण........NN81




कसडोल मंडल अंतर्गत ग्राम पंचायत टेमरी के आश्रित ग्राम नारायणपुर में आज सुशासन तिहार का भव्य एवं सफल आयोजन सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, जनप्रतिनिधि एवं विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत आवेदन प्राप्त किए गए तथा पात्र हितग्राहियों को लाभ वितरण किया गया।


कार्यक्रम में बतौर अतिथि के रूप में शामिल होकर  केंद्र एवं राज्य सरकार की प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी ग्रामीणों को प्रदान किया ।  प्रधानमंत्री आवास योजना, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा), जल जीवन मिशन, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, महतारी वंदन योजना सहित राज्य शासन की विभिन्न योजनाओं के लाभ और उद्देश्यों को विस्तार से समझाया।


मैंने अपने उद्बोधन में कहा कि इन योजनाओं का मूल उद्देश्य ग्रामीण एवं वंचित वर्ग के जीवन स्तर में सुधार लाना है तथा शासन की प्राथमिकता है कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति को योजनाओं का लाभ पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से प्राप्त हो।


इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे तथा विभागवार योजनाओं की समीक्षा की गई। साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा पात्र हितग्राहियों को सामग्री वितरण किया गया, जिसमें कृषि उपकरण, राशन संबंधी सामग्री, तथा अन्य आवश्यक सहायता सामग्री शामिल रही। इसके अलावा अनेक हितग्राहियों को आवास स्वीकृति प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, पीएम सूर्यघर सब्सिडी एवं अन्य आवश्यक दस्तावेज भी वितरित किए गए।


 मैंने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निराकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि किसी भी नागरिक को अनावश्यक परेशानी न हो और शासन की योजनाओं का वास्तविक लाभ जमीनी स्तर तक पहुँच सके।


कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों ने अपनी समस्याएँ एवं सुझाव भी साझा किए, जिन पर संबंधित अधिकारियों द्वारा तत्काल संज्ञान लिया गया तथा समाधान की प्रक्रिया प्रारंभ करने का आश्वासन दिया गया।


इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे जिसमे जनपद अध्यक्ष कुसुम पैकरा, जिलापंचायत सदस्य गायत्री बरिहा, मंडल अध्यक्ष डॉ. सुदीप मानिकपुरी, महामंत्री अनिल श्रीवास, अनुसूचित जनजाति जिलाध्यक्ष रामचंद्र ध्रुव, दिल्हारण जायसवाल, शीला वर्मा,गणेश शंकर साहू, पुनेश्वर मिश्रा, नर्बदा यादव, निर्मला साहू, पार्षद भगवती साहू, अभिजीत श्रीवास, समारु कैवर्त, धर्मेन्द्र पैकरा, रामकुमार साहू उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।


कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों, अधिकारियों एवं ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया गया तथा क्षेत्र में सुशासन, विकास एवं पारदर्शिता को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया गया।

संतोष पटेल 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes