कलेक्टर दमोह एवं सीएमएचओ दमोह के निर्देशानुसार आज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, पथरिया में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल *25 दानदाताओं* ने रक्तदान किया, जिसमें *24 पुरुष एवं 1 महिला* शामिल रहीं
शिविर के दौरान एक *गर्भवती महिला* को रक्त चढ़ाया गया
खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ. जतिन दुबे* ने सभी रक्तदाताओं, ब्लड बैंक टीम, सी.एच.सी. स्टाफ एवं सहयोगी संस्थाओं का आभार व्यक्त कर धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने बताया कि रक्तदान से रक्त की उपलब्धता होने से अनेक लोगों की जान बचाई जा सकती है।
