Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

उमरगांव के रामचंद मांझी को नया राशन कार्ड मिलने से परिवार को मिली बड़ी राहत............NN81




 छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित “सुशासन तिहार 2026” आम ग्रामीणों के लिए राहत और भरोसे का अभियान बनता जा रहा है। जिले के ग्राम उमरगांव के निवासी श्री रामचन्द मांझी को भी इस अभियान के तहत नया राशन कार्ड प्राप्त हुआ, गत 10 जून को गौरदंड में सुशासन तिहार के अवसर पर मुझे राशन कार्ड मिला, जिससे मेरे परिवार में खुशी का माहौल है।


रामचंद मांझी ने बताया कि लंबे समय से राशन कार्ड नहीं होने के कारण उन्हें शासकीय खाद्यान्न योजना का पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा था। कई बार प्रयास करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो पाया था। लेकिन सुशासन तिहार के दौरान आयोजित समाधान शिविर में उन्होंने अपनी समस्या अधिकारियों के सामने रखी, जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए नया राशन कार्ड जारी किया गया।


राशन कार्ड मिलने के बाद अब उनके परिवार को नियमित रूप से शासकीय उचित मूल्य दुकान से खाद्यान्न प्राप्त हो सकेगा। इससे परिवार की आर्थिक स्थिति को भी सहारा मिलेगा। रामचंद मांझी ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शासन की यह पहल ग्रामीणों के लिए बहुत लाभकारी साबित हो रही है।


सुशासन तिहार के माध्यम के माध्यम से शासन की योजनाओं का लाभ गांव-गांव तक पहुंच रहा है तथा आमजन की समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जा रहा है। जिले में आयोजित समाधान शिविरों में बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचकर अपनी समस्याओं का समाधान प्राप्त कर रहे हैं।

संवाददाता खुमेश यादव 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes