Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

पिड़ावा शहरी सेवा शिविर में 21 आवेदन मिले, कई मामलों का मौके पर निस्तारण............NN81



 

पिड़ावा। राज्य सरकार के निर्देशानुसार संचालित शहरी सेवा शिविर-2026 के तहत सोमवार को नगर पालिका परिसर में वार्ड संख्या 03 का शिविर आयोजित किया गया। शिविर में नागरिकों ने विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 21 आवेदन प्रस्तुत किए।



नगरपालिका अधिकारियों के अनुसार प्राप्त आवेदनों में से कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर आमजन को राहत प्रदान की गई, जबकि 15 आवेदनों का सत्यापन कर आगे की कार्रवाई के लिए संबंधित विभागों को भेजा गया।



शिविर में भवन निर्माण स्वीकृति, पट्टा, उपविभाजन एवं एकीकरण, ट्रेड लाइसेंस, वेंडर पंजीयन, विवाह पंजीकरण, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना तथा एमबीएस 2.0 सहित विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं से जुड़े आवेदन प्राप्त हुए। अधिकारियों ने आवेदकों की समस्याएं


 सुनकर उनका त्वरित समाधान करने का प्रयास किया।

नगर पालिका प्रशासन ने बताया कि शहरी सेवा शिविर अभियान 12 जून से 15 जुलाई 2026 तक आयोजित किया जा रहा है। इसके तहत वार्डवार शिविर लगाकर आमजन को सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ उनके क्षेत्र में ही उपलब्ध कराया जा रहा है। शिविर में बड़ी संख्या में नागरिकों ने पहुंचकर अपनी समस्याएं एवं आवेदन प्रस्तुत किए।



 नगर पालिका पिड़ावा में आयोजित शहरी सेवा शिविर में आमजन की समस्याएं सुनते एवं आवेदनों का निस्तारण करते अधिकारी।

. संवाददाता मोहम्मद इस्लाम 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes