Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

सैकड़ों योग साधकों ने स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए किया योग ....................NN81





ललितपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिला गंगा समिति द्वारा पतंजलि योग समिति के तत्वावधान में योग एवं निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद उद्यान में किया गया। इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग रही। इस अवसर पर वक्ताओं ने बताया कि नियमित योगाभ्यास न केवल शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है, बल्कि बढ़ती आयु में भी व्यक्ति को सक्रिय, स्वस्थ एवं आत्मनिर्भर बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास से शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य में वृद्धि होती है तथा तनावमुक्त जीवन जीने में सहायता मिलती है। योग शिविर में बड़ी संख्या में अधिकारियों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। योगाचार्य मुकेश साहू, अनुराग चतुर्वेदी एवं अरविंद जैन द्वारा विभिन्न योगासनों, प्राणायाम एवं ध्यान की विधियों का अभ्यास कराया गया। तथा उनके स्वास्थ्य लाभों के बारे में जानकारी दी गई। लाल पैथ लैब के मनीष पटवारी द्वारा योग साधकों का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। कार्यक्रम में डीएफओ नवीन प्रकाश शाक्य, नपाध्यक्ष सोनाली जैन, उप प्रभागीय वनाधिकारी सतेंद्र तोमर, डा.रमेश किलेदार, मनोज झा, परशुराम साहू, राजकुमार तिवारी, मनीष गौड़ सहित सैकड़ों योग साधक उपस्थित रहे। परियोजना अधिकारी जिला गंगा समिति केतन दुबे द्वारा शिविर का समापन सभी प्रतिभागियों के नियमित योग करने के संकल्प के साथ हुआ।

संवाददाता आलोक खरे


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes