Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

ग्राम पंचायत उलेरा में विश्व पर्यावरण दिवस एवं विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन.................NN81


माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर के निर्देशानुसार तथा अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कोंडागांव/प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री खिलावन राम रिगरी के आदेशानुसार, सुश्री गायत्री साय, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कोंडागांव एवं श्रीमती सौम्या राय, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, केशकाल के मार्गदर्शन में दिनांक 05 जून 2026 को ग्राम पंचायत उलेरा में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ग्राम सभा एवं विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में पैरा लीगल वालंटियर (PLV) गुलशन नेताम एवं अनिल मंडावी द्वारा ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण, जल संरक्षण, स्वच्छता एवं प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के महत्व के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। साथ ही मोटर वाहन अधिनियम के प्रावधानों, सड़क सुरक्षा नियमों, वाहन चलाते समय हेलमेट एवं सीट बेल्ट के उपयोग तथा दुर्घटनाओं की रोकथाम संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

इसके अतिरिक्त उपभोक्ता अधिकारों के संबंध में जागरूक करते हुए ग्रामीणों को किसी भी वस्तु की खरीदारी के समय दुकानदार से पक्का बिल प्राप्त करने के महत्व के बारे में बताया गया तथा बिल सुरक्षित रखने हेतु प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में श्री धनेश मंडावी (ए.डी.ओ.),  श्री मंगल नेताम,(कृषि अधिकारी माकड़ी) श्री पुलसिंह मरकाम,(सरपंच)  श्री लक्ष्मीनाथ मंडावी( सचिव) सहित ग्राम के ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थितजनों ने पर्यावरण संरक्षण, विधिक जागरूकता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया

संवाददाता प्रहलाद कुमार सिन्हा 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes