Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

खबर का असर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रहटगांव से डॉ. अंशुल नरनावरे हटाए गए............NN81



खबर का असर

रहटगांव। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) रहटगांव में पदस्थ डॉ. अंशुल नरनावरे पर इलाज के बदले मरीजों से अवैध रूप से पैसे मांगने तथा एक महिला के साथ हाथापाई करने के आरोपों से जुड़ी खबर को न्यूज़ नेशन 81 ने प्रमुखता से प्रसारित किया था।

खबर के प्रसारण के बाद स्वास्थ्य विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की। इसके तहत डॉ. अंशुल नरनावरे को उनके पद से हटाया गया तथा स्वास्थ्य सेवाओं के संचालन के लिए आगामी सात दिनों के लिए अन्य डॉक्टरों की वैकल्पिक ड्यूटी लगाई गई है।

स्थानीय नागरिकों ने इस कार्रवाई का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई है कि स्वास्थ्य केंद्र में अब मरीजों को बेहतर और पारदर्शी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

.संवाददाता: देवेंद्र चावड़ा 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes