सिविल अस्पताल सोनकच्छ में समस्त एएनएम, एमपीडब्ल्यू, आशा सहयोगी एवं आशा कार्यकर्ताओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. सुनील तिवारी एवं डीसीएम ओमप्रकाश मालवीय, आशुतोष मेहता तथा खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल राव के मार्गदर्शन में संपन्न हुई।
बैठक में यू-विन (U-WIN) पोर्टल पर दर्ज टीकाकरण गतिविधियों की गहन समीक्षा की गई। उप स्वास्थ्य केंद्रवार एवं वार्डवार टीकाकरण प्रगति का मूल्यांकन करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। समीक्षा के दौरान अनुपस्थित पाए गए एएनएम के विरुद्ध एक दिवस का वेतन काटने के निर्देश दिए गए।
बैठक में हेड काउंट सर्वे के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई तथा क्षेत्र में शत-प्रतिशत पात्र हितग्राहियों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने पर जोर दिया गया। ब्लॉक कम्युनिटी मैनेजर (डीसीएम) ओमप्रकाश मालवीय द्वारा एचबीएससी (HBNC) नवजात शिशु के घर पर देखभाल कार्यक्रम एवं टीकाकरण गतिविधियों के संबंध में आवश्यक जानकारी प्रदान की गई तथा खंड चिकित्सा अधिकारी अनिल राव द्वारा गर्भवती पंजीयन एनीमिक महिलाओं पर विशेष ध्यान देने हेतु। निर्देशित किया गया तथा शिशु मृत्यु की समीक्षा की गई साथ ही कार्य में लापरवाही एवं अनुपस्थिति बरतने वाली आशा कार्यकर्ताओं के विरुद्ध भी नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. सुनील तिवारी, डीसीएम ओमप्रकाश मालवीय, आशुतोष मेहता, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल राव, बीईई अशोक खाकरिया, समस्त सुपरवाइजर, एएनएम, एमपीडब्ल्यू, आशा सहयोगी एवं आशा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सुनील सिंह चौहान
