Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

देश में प्रथम स्थान हासिल करने पर मुख्यमंत्री ने किया राजगढ़ के जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. जलाल उद्दीन का सम्मान : NN81


 

देश में प्रथम स्थान हासिल करने पर मुख्यमंत्री ने किया राजगढ़ के जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. जलाल उद्दीन का सम्मान :

किशोरी बालिकाओं के एचपीवी टीकाकरण में देश में सबसे पहले जिले ने प्राप्त किया था प्रथम स्थान  

 राजगढ़। रविवार को जिले के लिए गौरव का क्षण उस समय आया जब मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्य स्तरीय कार्यक्रम में राजगढ़ के जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. जलाल उद्दीन को देश में सर्वप्रथम एचपीवी टीकाकरण में शत-प्रतिशत उपलब्धि हासिल करने पर स्वास्थ्य टीम के साथ सम्मानित किया। डॉ. जलालउद्दीन के नेतृत्व में राजगढ़ जिले की स्वास्थ्य टीम ने एचपीवी किशोरी बालिकाओं को लगाये जाने वाले विशेष टीकाकरण अभियान में निर्धारित लक्ष्य को देश में सबसे पहले पूर्ण कर राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया।

इस उल्लेखनीय उपलब्धि के साथ राजगढ़ ने न केवल मध्यप्रदेश बल्कि पूरे भारत देश के स्वास्थ्य मानचित्र पर अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। अभियान के दौरान जिले के हजारों पात्र किशोरियों का शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित किया गया, जिससे राजगढ़ राष्ट्रीय स्तर पर अग्रणी जिला बनकर उभरा।

सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. जलाल उद्दीन ने कहा कि यह सम्मान केवल उनका नहीं, बल्कि पूरे राजगढ़ जिले की स्वास्थ्य टीम, आशा कार्यकर्ताओं, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, मैदानी कर्मचारियों तथा जिले के जागरूक नागरिकों का है। उन्होंने इस सफलता का श्रेय जिले से  मंत्री श्री गौतम टेटवाल, मंत्री श्री नारायण सिंह पंवार, सभी विधायक गण, कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार ,सीएमएच ओ डॉ. शोभा पटेल, पूर्व जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. एल.पी. भकोरिया तथा विभिन्न विभागों से उत्कृष्ट समन्वय को दिया। उन्होंने कहा कि सभी ने इस अभियान को जन-उत्सव का रूप देकर अभूतपूर्व सफलता दिलाई।

डॉ. जलाल उद्दीन ने कहा कि मुख्यमंत्री से मिला यह सम्मान उनके लिए गर्व की बात है साथ ही आगे भी और अधिक समर्पण एवं उत्कृष्ट कार्य करने की प्रेरणा है।

 पारिवारिक विरासत भी रही गौरवशाली

डॉ. जलाल उद्दीन दौराना का परिवार चिकित्सा सेवा की समृद्ध परंपरा से जुड़ा रहा है। उनके परिवार को कई पीढ़ियों से राघोगढ़ रियासत के राज हकीम का सम्मान प्राप्त रहा। वे दिवंगत राज हकीम डॉ. कबीरुद्दीन के पुत्र हैं। इस राष्ट्रीय उपलब्धि ने एक बार फिर सिद्ध कर दिया है कि मजबूत नेतृत्व, टीम भावना और जनसहभागिता के बल पर राजगढ़ जिला स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में देश के लिए प्रेरणादायक मॉडल बन चुका है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes