Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

डोंगरगढ़,,मोहरा बाजार शेड निर्माण में अनियमितता का आरोप, ग्रामीण करेंगे शिकायत : NN81


 

डोंगरगढ़,,मोहरा बाजार शेड निर्माण में अनियमितता का आरोप, ग्रामीण करेंगे शिकायत : NN81

डोंगरगढ़ विकासखंड के विभिन्न ग्रामों में यात्री प्रतीक्षालय की तर्ज पर निर्मित एवं निर्माणाधीन बाजार शेडों के निर्माण कार्य को लेकर अनियमितता के आरोप सामने आए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम पंचायत मोहरा सहित कई पंचायतों में बाजार शेड निर्माण के दौरान संबंधित विभाग और भिलाई निवासी ठेकेदार द्वारा भारी अनियमितताएं बरती गई हैं।

ग्रामीणों के अनुसार, विधायक निधि से स्वीकृत 10 लाख रुपये की लागत वाले इन निर्माण कार्यों में संबंधित अधिकारियों एवं ठेकेदार की मिलीभगत से लाखों रुपये के बंदरबांट की आशंका है। उनका कहना है कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता भी मानकों के अनुरूप नहीं है, जिससे सरकारी राशि के दुरुपयोग की संभावना जताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, ग्राम शिवपुरी के बाद अब मोहरा के जिम्मेदार ग्रामीण भी पूरे मामले की शिकायत संबंधित विभाग एवं जिला प्रशासन से करने की तैयारी में हैं। ग्रामीणों ने मांग की है कि बाजार शेड निर्माण कार्यों की तकनीकी एवं वित्तीय जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

 यह खबर स्थानीय ग्रामीणों द्वारा लगाए गए आरोपों पर आधारित है। संबंधित विभाग एवं ठेकेदार का पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes