,जिला प्रभारी अहिरवार समाज महापरिषद नरसिंहपुर, कार्यवाहक जिला अध्यक्ष अहिरवार समाज संघ भारत जिला नरसिंहपुर ने विज्ञप्ति के माध्यम से बताया गया कि दिनांक 26 जून 2026 को समस्त रविदास समाज का मिलन एवं सम्मान समारोह तथा सामाजिक कुरीतियों के संबंध में चर्चा के संबंध में कार्यक्रम का आयोजन तुलसी मानस भवन सदर मढिया कंदेली नरसिंहपुर प्रातः 10:30 से किया गया इस कार्यक्रम में समस्त रविदास समाज को एक सूत्र में जोड़ने का कार्य किया गया तथा सामाजिक कुरीतियों के संबंध में भी चर्चा की गई, रविदास समाज में या अन्य क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित भी किया गया तथा नरसिंहपुर नगरपालिका क्षेत्र के अंतर्गत महारानी लक्ष्मीबाई वार्ड में स्थित मुक्तिधाम के रास्ते एवं व्यवस्थाओं के संबंध में अहिरवार समाज नरसिंहपुर समाज द्वारा माननीय कलेक्टर महोदय नरसिंहपुर को किए गए ज्ञापन पत्राचार तथा तहसीलदार महोदय नरसिंहपुर को दिए वाले किए गए पत्राचार के संबंध में कार्रवाई न होने के संबंध में माननीय कैलाश जाटव जी अध्यक्ष मध्य प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग को भी ज्ञापन सौंपा गया ,इस कार्यक्रम में माननीय के.पी. राही जी (IAS) सेवा निवृत अपर कमिश्नर (राजस्व)संयोजक अहिरवार समाज महापरिषद जबलपुर, माननीय सेठ गोपी चंद अहिरवार जी( पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष), संयोजक अहिरवार समाज महापरिषद जबलपुर , माननीय ओ. पी. कौशिक जी सेवानिवृत्त डीएफओ,माननीय श्याम सिंह चौहान जी प्रदेश अध्यक्ष सद्गुरु विचार महासंघ,प्रदेश अध्यक्ष व्यवसायिक प्रकोष्ठ अहिरवार समाज संघ भारत एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ कैलाश जाटव जी अध्यक्ष मध्य प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग ,संयोजक अहिरवार समाज महापरिषद जबलपुर के द्वारा की गई कार्यक्रम के सह संचालक श्री ललित चौधरी, श्री घनश्याम जाटव एवं मंच संचालन श्री सतीश चौधरी , श्री मुकेश जाटव द्वारा किया गया, इस कार्यक्रम में समस्त रविदास समाज के सामाजिक साथियों की उपस्थिति रही
न्यूज़ नेशन 81 जिला नरसिंगपुर से राजा जाटव की रिपोर्ट
