राष्ट्रीय सेवा योजना विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में राजर्षि शाहू महाराज के जीवन एवं सामाजिक कार्यों पर डाला गया प्रकाश
स्वामी रामानंद तीर्थ मराठवाडा विश्वविद्यालय द्वारा संचालित न्यू मॉडल डिग्री कॉलेज, हिंगोली में आज, 26 जून 2026 को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) विभाग की ओर से राजर्षि शाहू महाराज की 152वीं जयंती 'सामाजिक न्याय दिवस' के रूप में श्रद्धापूर्वक मनाई गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एन. एस. सोळंके ने की। उन्होंने राजर्षि शाहू महाराज के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा उनके सामाजिक न्याय, समानता और शिक्षा के क्षेत्र में दिए गए अमूल्य योगदान को याद किया।
इस अवसर पर प्रा. डॉ. वाय. एम. काशिदे ने राजर्षि शाहू महाराज के जीवन, कार्यों और समाज सुधार के लिए किए गए प्रयासों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों से उनके आदर्शों का अनुसरण कर समाज में समानता और न्याय की भावना को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी प्राध्यापकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों ने राजर्षि शाहू महाराज को विनम्र अभिवादन अर्पित किया। इस अवसर पर श्री विठ्ठल शिंदे, श्री आशिष पतंगे सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।
संवाददाता : कृष्णा कऱ्हाळे
