Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

हायर सेकेंडरी स्कूल कोहका 82 में पुस्तकालय भवन का हुआ भूमि पूजन, सांसद हिमाद्री सिंह रहीं मुख्य अतिथि...........NN81

 

उमरिया जिले के जनपद पंचायत करकेली अंतर्गत ग्राम पंचायत कोहका 82 में शुक्रवार, 12 जून 2026 को दोपहर 2:00 बजे हायर सेकेंडरी स्कूल परिसर में पुस्तकालय भवन निर्माण कार्य का भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में शहडोल संसदीय क्षेत्र की सांसद हिमाद्री सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम के दौरान सांसद हिमाद्री सिंह ने विधि-विधान के साथ पुस्तकालय भवन का भूमि पूजन किया तथा विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास में पुस्तकालय की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पुस्तकालय भवन के निर्माण से क्षेत्र के विद्यार्थियों को अध्ययन एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य वार्ड क्रमांक 8 मीना कैलाश सिंह तथा जनपद सदस्य वार्ड क्रमांक 21 बिंद्रा सिंह उपस्थित रहे। अतिथि के रूप में उप सरपंच श्रीमती किरण साहू, ग्राम पंचायत के समस्त पंच एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत कोहका 82 की सरपंच श्रीमती चमेली सिंह ने की। इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष दिलीप पांडे सहित भारतीय जनता पार्टी के अनेक कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

भूमि पूजन कार्यक्रम के सफल आयोजन पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए पुस्तकालय भवन निर्माण कार्य के शीघ्र पूर्ण होने की आशा जताई।

मदनलाल बर्मन

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes