Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

उमंग-7 अभियान के तहत 4 बच्चों को भिक्षावृत्ति से मुक्त कराया...........NN81



राजस्थान पुलिस द्वारा बाल श्रम एवं भिक्षावृत्ति उन्मूलन के लिए चलाए जा रहे उमंग-7 अभियान के तहत टंकी के बालाजी मंदिर क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए 4 बच्चों को भिक्षावृत्ति से मुक्त कराया गया।


मुक्त कराए गए बच्चों को बाल कल्याण समिति अध्यक्ष चंद्रकला ओझा एवं सदस्य विनोद राव के समक्ष प्रस्तुत किया गया। समिति के निर्देशानुसार बच्चों को अस्थायी आश्रय एवं देखभाल के लिए एवरेस्ट शेल्टर होम में रखा गया है।


अभियान के दौरान मानव तस्करी विरोधी इकाई के उप निरीक्षक ओम प्रकाश सैन, सहायक उप निरीक्षक ईश्वर सिंह एवं कांस्टेबल किशन सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं जिला बाल संरक्षण इकाई एवं बाल अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक धर्मराज पतिहार के निर्देशन में चाइल्ड लाइन 1098 के परियोजना समन्वयक हेमंत सिंह सिसोदिया, सुपरवाइजर आनंद कुमार सुमनारिया, नवाचार संस्थान के जिला समन्वयक जितेंद्र सिंह तोमर तथा रेड एंड रेस्क्यू ऑफिसर भगवत सिंह चारण ने संयुक्त रूप से कार्रवाई को अंजाम दिया।


अधिकारियों ने बताया कि बच्चों को भिक्षावृत्ति से मुक्त कर उनके पुनर्वास एवं संरक्षण की दिशा में आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। साथ ही आमजन से भी अपील की गई है कि यदि कहीं बाल श्रम या भिक्षावृत्ति में लिप्त बच्चे दिखाई दें तो इसकी सूचना संबंधित विभाग अथवा चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर दें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes