Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

मगरौनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 60 हजार रुपये से अधिक की अवैध शराब जब्त, अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज.........NN81



जिले में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस चौकी मगरौनी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 पेटी देशी मदिरा प्लेन एवं 1 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त की है। जब्त शराब की कुल कीमत लगभग 60,500 रुपये बताई गई है।

पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्रीमती रागिनी डोंगरे भदौरिया के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं एसडीओपी डॉ. आयुष जाखड़ के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी नरवर निरीक्षक विनय यादव के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मगरौनी के पंजाब परमार निवासी क्षेत्र में ख्यातदा रोड स्थित एक कमरे के बाहर बने टीन शेड में भारी मात्रा में अवैध शराब रखी हुई है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दबिश दी, जहां टीन शेड में रखी 11 पेटी देशी मदिरा प्लेन और 1 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की गई।

पुलिस के अनुसार बरामद 11 पेटियों में कुल 550 क्वार्टर देशी शराब तथा एक पेटी में 50 क्वार्टर अंग्रेजी शराब रखी हुई थी। कुल 108 लीटर शराब जब्त की गई है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी विनय यादव, चौकी प्रभारी मगरौनी उपनिरीक्षक अभिमन्यु सिंह राजावत, प्रधान आरक्षक भूपेन्द्र गुर्जर, आरक्षक सतीश यादव, रविन्द्र भास्कर एवं राघवेन्द्र तोमर की विशेष भूमिका रही।

मगरौनी पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार पर बड़ी चोट माना जा रहा है।

 जितेन्द्र शाक्य 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes