Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

पलिया पुलिस ने 48 हजार की स्मैक के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार..........NN81


पलिया पुलिस ने मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलवार को एक शातिर नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 12 ग्राम ब्राउन शुगर (स्मैक) बरामद हुई है, जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 48 हजार रुपये बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक ख्याति गर्ग के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी पलिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पंकज त्रिपाठी की पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान बबलू खान (50) पुत्र जबरू खान, निवासी मोहल्ला इकरामनगर थाना पलिया को दबोच लिए। तलाशी  के दौरान उसके पास से 12 ग्राम स्मैक के अलावा एक इनफिनिक्स कंपनी का मोबाइल फोन और 4000 रुपये नेपाली मुद्रा बरामद हुई। इसके साथ ही तस्करी के परिवहन में इस्तेमाल की जा रही एक बजाज सीटी 100 मोटरसाइकिल (यूपी 31 बीसी 0484) को भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश करने के लिए रवाना कर दिया गया है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अरविन्द कुमार मौर्या, हेड कांस्टेबल जयप्रकाश, अनुज कुमार, कांस्टेबल सुनील रावत और अतुल त्रिपाठी शामिल रहे।

पीयूष गुप्ता 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes