Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

विधायक निसात आलम ने 2.52 करोड़ों की विकास योजनाओं का किया शिलान्यास, ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, पुलिया व गार्डवाल निर्माण को मिलेगी गति।*...........NN81



बरहरवा, साहिबगंज, 03 जून। ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने एवं आमजन को बेहतर आवागमन सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में बुधवार को एक महत्वपूर्ण पहल के तहत पाकुड़ विधायक मोहतरमा निसात आलम द्वारा DMFT मद से स्वीकृत विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास किया गया। ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल, साहिबगंज के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विधायक ने फीता काटकर एवं नारियल फोड़कर कई महत्वपूर्ण योजनाओं का शुभारंभ किया।


शिलान्यास कार्यक्रम के अंतर्गत बरहरवा प्रखंड के विभिन्न पंचायतों एवं गांवों में पीसीसी सड़क, पुलिया, आरसीसी नाला एवं गार्डवाल निर्माण जैसी विकास योजनाओं की आधारशिला रखी गई। इन योजनाओं के पूर्ण होने से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन की सुविधा बेहतर होगी तथा वर्षा के दौरान होने वाली परेशानियों से लोगों को राहत मिलेगी।


विधायक निसात आलम ने कहा कि क्षेत्र का समग्र विकास उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण इलाकों में सड़क, पुलिया एवं सुरक्षा दीवार जैसी आधारभूत सुविधाओं का विस्तार होने से लोगों का जीवन स्तर बेहतर होगा और विकास की नई संभावनाएं खुलेंगी। उन्होंने अधिकारियों को योजनाओं की गुणवत्ता बनाए रखते हुए निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य पूर्ण कराने का निर्देश दिया।


शिलान्यास की गई प्रमुख योजनाओं में मधुवापाड़ा पंचायत के महादेवपुर गांव में पीसीसी पथ सह पुलिया निर्माण, हस्तीपाड़ा पंचायत के जुहीबोना गांव में पीसीसी पथ निर्माण, एनएच-80 से भुताही पोखर तक पीसीसी सड़क निर्माण तथा आहूतग्राम पंचायत के इस्लामपुर गांव में मुख्य सड़क से एकरामुल के घर तक पीसीसी सड़क निर्माण शामिल है।


इसके अतिरिक्त आहूतग्राम गांव में डॉ. फिरोज की दुकान से असगर शेख के घर तक ढक्कनयुक्त आरसीसी नाला निर्माण, मुख्य सड़क से एनताजुल शेख के घर तक पीसीसी सड़क एवं गार्डवाल निर्माण की योजना का भी शिलान्यास किया गया। वहीं विन्दुपाड़ा पंचायत के विशनपुर गांव में सड़क सह गार्डवाल निर्माण, आहूतग्राम पंचायत में मुख्य सड़क से सहादत हुसैन के घर तक पीसीसी सड़क एवं गार्डवाल निर्माण तथा रहमतपुर गांव में मुख्य सड़क से विद्यालय होते हुए सुधु के घर तक पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया।


मिर्जापुर में मुख्य सड़क से उर्दू विद्यालय होते हुए मोसार्रफ के घर तक पीसीसी सड़क निर्माण, मधुवापाड़ा पंचायत के बसना गांव में मुख्य सड़क से नाजीर के घर होते हुए पटाल भग्गी तक पीसीसी सड़क सह पुलिया निर्माण तथा कालू पंचायत के सपेड़ियापाड़ा गांव में कालू मल्ला तालाब के समीप मकान एवं सड़क बचाव हेतु सुरक्षात्मक गार्डवाल निर्माण कार्य का भी शिलान्यास किया गया।


इसके अलावा नक्सीमोल के राय टोला में छोटा चांदपुर से बसना मुख्य सड़क तक पीसीसी पथ निर्माण, महाराजपुर पंचायत में पीसीसी सड़क निर्माण, हस्तीपाड़ा पंचायत के जुहीबोना गांव में सड़क सुरक्षा हेतु गार्डवाल निर्माण तथा पुरुलिया डंगा में गार्डवाल निर्माण कार्य का भी शुभारंभ किया गया।


इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि बरकत खान, प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष अशोक कुमार दास, कार्यपालक अभियंता रमाकांत, कनीय अभियंता पंचानन कुमार रविदास, रमाशंकर, शैलेश, नेहाल अख्तर, थॉमस रॉबर्ट, शरिक रब्बानी, संवेदकगण, कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

आकाश कुमार भगत 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes