Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त का लाभ किसानों को मिला, कृषि योजनाओं की दी जानकारी’........NN81




 प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत प्रधानमंत्री द्वारा पश्चिम बंगाल के तारकेश्वर से आयोजित कार्यक्रम में देशभर के किसानों के खातों में 23वीं किस्त का अंतरण किया गया। इस अवसर पर 9.44 करोड़ से अधिक किसानों को लगभग 18,880 करोड़ रुपये की राशि सीधे उनके बैंक खातों में हस्तांतरित की गई, जिससे किसानों को आगामी कृषि कार्यों में आर्थिक सहायता प्राप्त होगी।


कार्यक्रम का सीधा प्रसारण कृषि विज्ञान केन्द्र भीलवाड़ा में किसानों एवं कृषि विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति में देखा गया। इस अवसर पर भीलवाड़ा विधायक अशोक कोठारी ने प्राकृतिक खेती करने, गौमाता की रक्षा करने की आवश्यकता जताई। भीलवाड़ा जिला कलेक्टर श्री जसमीत सिंह संधू, एसडीएम अरुण जैन, संयुक्त निदेशक कृषि विनोद कुमार जैन तथा वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. सी. एम. यादव उपस्थित रहे।


कार्यक्रम में डॉ. सी.एम. यादव ने कृषि विज्ञान केंद्र की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी देते हुए किसानों को केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित कृषक हितार्थ संचालित योजनाओं के बारे में विस्तार से अवगत कराया। अधिकारियों ने किसानों से योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने तथा आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाकर उत्पादन बढ़ाने का आह्वान किया।


कार्यक्रम के दौरान किसानों ने प्रधानमंत्री के संबोधन को सुना तथा किसान हित में संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। किसानों ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की राशि सीधे खातों में प्राप्त होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे कृषि कार्यों के लिए उपयोगी बताया। कार्यक्रम में 114 कृषक एवं कृषक महिलाओं ने भाग लिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes