पिड़ावा/हरनावदा गजा। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भाजपा पिड़ावा ग्रामीण मंडल द्वारा को योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष नारायण सिंह सिसोदिया ने उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों को विभिन्न योगासन और प्राणायाम का अभ्यास कराया तथा योग के महत्व पर प्रकाश डाला।
उन्होंने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने का प्रभावी माध्यम है। कार्यक्रम में वक्ताओं ने योग को स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का आधार बताते हुए सभी से नियमित रूप से योग अपनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने उत्साहपूर्वक योगाभ्यास में भाग लिया तथा दैनिक जीवन में योग को शामिल करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर भाजपा मंडल उपाध्यक्ष बहादुर सिंह चौहान, मानसिंह सिसोदिया, पिरू सिंह परमार, प्रेम सिंह, बूथ अध्यक्ष गोवर्धन सिंह, लाल सिंह, मेरवान सिंह, ईश्वर सिंह, विक्रम सिंह, गुमान सिंह सहित पिड़ावा ग्रामीण मंडल के कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
संवाददाता मोहम्मद इस्लाम
