Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

माननीय मुख्यमंत्री जी 21 जून को राठ में करेंगे ₹636.82 करोड़ की 75 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास*.................NN81



उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी का दिनांक 21 जून, 2026 को जनपद हमीरपुर भ्रमण प्रस्तावित है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार माननीय मुख्यमंत्री जी राठ स्थित स्वामी ब्रह्मनंद डिग्री कॉलेज, मैदान में आयोजित भव्य जनसभा एवं विकास कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। इस अवसर पर वे जनपद के सर्वांगीण विकास से संबंधित 75 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे, जिनकी कुल लागत ₹636.82 करोड़ है।


यह परियोजनाएं जनपद में आधारभूत संरचना, संपर्क मार्ग, सिंचाई, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य तथा अन्य जनोपयोगी सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।


परियोजनाओं का संक्षिप्त विवरण

*लोकार्पण*

कुल परियोजनाएं : 34

कुल लागत : ₹225.08 करोड़


*शिलान्यास*

कुल परियोजनाएं : 41

कुल लागत : ₹411.73 करोड़


*कुल योग*

कुल परियोजनाएं : 75

कुल लागत : ₹636.82 करोड़


*विधानसभावार विवरण*


*हमीरपुर विधानसभा*

लोकार्पण : 21 परियोजनाएं (₹65.27 करोड़)

शिलान्यास : 24 परियोजनाएं (₹219.19 करोड़)

कुल : 45 परियोजनाएं (₹284.46 करोड़)


*राठ विधानसभा*

लोकार्पण : 13 परियोजनाएं (₹159.81 करोड़)

शिलान्यास : 17 परियोजनाएं (₹192.54 करोड़)

कुल : 30 परियोजनाएं (₹352.35 करोड़)


माननीय मुख्यमंत्री जी कार्यक्रम के दौरान जनसभा को संबोधित करेंगे तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को लाभ एवं प्रमाण-पत्र भी वितरित करेंगे। साथ ही प्रदेश सरकार की विकासोन्मुखी एवं लोककल्याणकारी नीतियों से जनसामान्य को अवगत कराएंगे।


जनपद प्रशासन द्वारा कार्यक्रम की समस्त तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, पेयजल, चिकित्सा, विद्युत, पार्किंग एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को सुचारु रूप से सुनिश्चित किया गया है।


मीडिया प्रतिनिधियों से अनुरोध है कि वे निर्धारित समय से पूर्व कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर अपना वैध परिचय-पत्र साथ रखें तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करें।



दिलीप राजपूत 

जिला संवाददाता हमीरपुर

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes