Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

भिलाला समाज का आठवा प्रतिभा सम्मान समारोह/कैरियर मार्गदर्शन 2026 आगर मालवा के सेमिनार हाल में हुआ सम्पन्न............NN81



इस कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री राधेस्याम जी भिलाला ,मुख्य अतिथि श्री कमल जी मण्डलोई डिप्टी कलेक्टर,संयोजक श्री आनन्द जी दलोदिया प्रशासनिक अधिकारी वायनाड केरल,

विशेष अतिथि श्री शेखर उइके जिला संयोजक एवम श्री दिनेश जी अस्थावत माँ बंगलामुखी के मुख्य पुजारी। रहे 




इस कार्यक्रम में आगर,उज्जैन, इंदौर,देवास शाजापुर सीहोर गुना राजगढ़ झलावाड आदि कई जिले के 125 बच्चों को जो 2026 में कक्षा 10 वी एवम 12 में 70% या उससे अधिक अंक अर्जित करके आये उन बच्चों के साथ उनके माता पिता एवम समाज जन उपस्थित हुवे।


आयोजन का उद्देश्य शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित करना

एवं युवाओं को उनके भविष्य के लिए उचित करियर मार्गदर्शन उपलब्ध कराना है। 

कार्यक्रम में आगर, राजगढ़, शाजापुर, सीहोर,देवास, गुना, उज्जैन, इंदौर आदि जिले के सभी तहसील के प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। सम्मान समारोह के संयोजक

  आनंद दलोदिया प्रशासनिक अधिकारी वायनाड (केरल) ने बताया कि शिक्षा समाज की प्रगति का आधार है।

 इसी उद्देश्य से प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और युवाओं को सही दिशा देने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है 

 यह सम्मान समारोह आदर्श भिलाला धर्मशाला समिति उज्जैन की उप सांस्कृतिक समिति के नेतृत्व में विगत 7 वर्षों से निरंतर समाज के बच्चों के मार्गदर्शन के लिए सन् 2019 में उज्जैन धर्मशाला से शुरुवात की गई थी, सन् 2025 से आयोजक समिति द्वारा इसे अलग अलग जिले में करने का निर्णय लिया है। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों के में विशेषज्ञ विद्यार्थियों को करियर चयन, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी एवं रोजगार के अवसरों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई आयोजकों ने समाजजनों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों से अधिक से अधिक

संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया

संवादाता संजय डगवाल 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes