वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक खीरी, डॉ0 ख्याति गर्ग के निर्देशन में अपराध रोकथाम एवं वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु सतत अभियान चलाया जा रहा है। उक्त अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक खीरी तथा क्षेत्राधिकारी निघासन के पर्यवेक्षण में आज दिनांक 08.06.2026 को प्रभारी निरीक्षक सिंगाही के नेतृत्व में सिंगाही पुलिस द्वारा, थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 14/2026 धारा 352/351(3) BNS व 3/5(1) विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम थाना सिंगाही जनपद खीरी से संबंधित वांछित अभियुक्तों 1. विजय कुमार पुत्र भोलेलाल नि0 ग्राम खैरटिया थाना तिकुनिया खीरी 2. शिवप्रसाद गौतम पुत्र सुदर्शन प्रसाद नि0 ग्राम प्रेमनगर मजरा मझरा पूरब थाना पढुआ खीरी को दलराजपुर तिराहा से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्तों को अग्रिम विधिक कार्यवाही पूर्ण कर मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।
रामगोपाल चौहान
