पिड़ावा क्षेत्र में कोटड़ी रोड स्थित कांग्रेस कार्यालय पर ब्लॉक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता झालरापाटन विधानसभा प्रत्याशी रामलाल चौहान ने की, जबकि मुख्य आतिथ्य कांग्रेस जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह गुर्जर का रहा।
बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, अधिक से अधिक नए सदस्यों को जोड़ने तथा आगामी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि मजबूत संगठन ही लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गांव-गांव जाकर आमजन से जुड़ना चाहिए।
जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह गुर्जर ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। वहीं रामलाल चौहान ने कहा कि संगठन की मजबूती से ही जनता की आवाज बुलंद होगी और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी पार्टी को नई ऊर्जा देगी।
बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष पूरीलाल दांगी, नगर कांग्रेस अध्यक्ष वीरेंद्र बागवान, जानकीलाल पाटीदार, लक्ष्मीनारायण दांगी, विष्णु दांगी, प्रदीप बाफना, कल्लू पठान, शंकर सिंह चौहान, रामसिंह वर्मा, बालूसिंह, सुभाष दांगी (जनपद), गोपाल पाटीदार, सुरेश बैरागी, युवराज पाटीदार, राधेश्याम दांगी, बद्रीलाल वर्मा, रंगलाल दांगी, शिवसिंह, जगदीश दांगी, जितेंद्र सिंह, नेपाल सिंह, रणजीत सिंह चौहान, मान सिंह चौहान, सहित बड़ी संख्या में ब्लॉक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक के अंत में संगठन विस्तार को लेकर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।
संवाददाता मोहम्मद इस्लाम
