Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

पिड़ावा नगर में कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ पदाधिकारियों का स्वागत सम्मान...............NN81


पिड़ावा। नगर में कांग्रेस पार्टी के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष एवं नगर अध्यक्ष का कांग्रेस जिलाध्यक्ष द्वारा माला पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष ने संगठन को मजबूत बनाने तथा आगामी गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी सभी वर्गों को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है और अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ संगठन की मजबूती में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

इस अवसर पर विरेंद्र बागवान, नसरुद्दीन खान, फरीद अहमद मंसूरी, जान मोहम्मद, सीताराम शर्मा, पारस जैन, रईस अहमद मंसूरी, यूसुफ रईस, बंटी भाई, सुमित जैन, संजय जैन, शानू मिर्ज़ा, श्यामजी माली, राजू माली, सैफुल्ला खान, सुनील व्यास, जगदीश टेलर, सुनील बागवान, पिंटू बागवान, कमलेश बगाना, शानू खान, जुगनू खान सहित नगर के अनेक कांग्रेसजन मौजूद रहे।

कार्यक्रम का संचालन मुकेश मासूम ने किया। अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

संवाददाता मोहम्मद इस्लाम 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes