मध्य प्रदेश शासन एवं मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के संयुक्त तत्वाधान में 14 मार्च से 30 जून 2026 तक जल गंगा संवर्धन अभियान चलाया जा रहा है जिसके अंतर्गत द्वितीय चरण में जल स्रोतों का पूजन एवं रंग रोगन से संबंधित गतिविधियां आयोजित किए जाने के निर्देश प्राप्त हुए।नवांकुर संस्था श्री गुरुजी सेवा समिति कुरावर द्वारा आगामी कार्य योजना को लेकर बैठक का आयोजन किया गया जिसमें समिति द्वारा किए जाने वाले कार्यों पर चर्चा की तथा जल स्रोत पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें परामर्शदाता हरिओम जाटव ने सहभागिता की और समिति द्वारा किए जा रहे हैं कार्यों का अवलोकन किया तथा उपस्थित समिति के प्रतिनिधियों से चर्चा करते हुए दस्तावेजी करण एवं गतिविधियों के आयोजन के संबंध में छात्र-छात्राओं से संपर्क कर परीक्षा असाइनमेंट एवं प्रोजेक्ट रिपोर्ट के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी इस अवसर पर नवांकुर संस्था के अध्यक्ष सुनील राज, हरिओम मीना,धर्मेंद्र चंद्रवंशी, विक्रम सिंह लववंशी,नटवर सिंह, अंशुल शर्मा, निक्कू शिवहरे आदि उपस्थित रहे!
संवाददाता जमील मंसूरी
