Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

भोपाल पुलिस कमिश्नर श्री संजय कुमार से मुलाकात कर पत्र सौंपा..............NN81



भोपाल पुलिस कमिश्नर श्री संजय कुमार से मुलाकात कर पत्र सौंपा है जिसमें भोपाल के सभी मार्केट एक समय पर बंद कराने का आग्रह किया है। पूर्व में भी यह पहल की जा चुकी है। अभी शहर में दो कानून प्रचलित हैं, न्यू मार्केट, एमपी नगर, संत हिरदाराम नगर, बीएचईएल बरखेड़ा, इंद्रपुरी सोनागिरि, 6 नंबर मार्केट, 10 नंबर मार्केट, लखेरापुरा, सराफा चौक आदि रात में 10 बजे तक बंद हो जाते हैं जबकि पुराने भोपाल शहर के मार्केट काजी कैंप, लक्ष्मी टॉकीज, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, रॉयल मार्केट जीपीओ, इमामी गेट, राजू टी-स्टाल, जिंसी - जहांगीराबाद, सब्बन चौराहा, इतवारा, बुधवारा रातभर खुले रहते हैं। जिससे आपराधिक गतिविधियों को बल मिलता है और शहर की कानून व्यवस्था बिगड़ती है। पुलिस आयुक्त ने सभी मार्केट्स समय पर बंद कराने की कार्यवाही सुनिश्चित कराने का आश्वासन दिया है।


#AlokSharma #Bhopal

संवाददाता रोहित साहू

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes