Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

आई या सरकारी योजना गजब की, माहका भजनलाल जी केवे म्हाके जंचगी” गीत पर लोक कलाकारों ने दी प्रस्तुति..................NN81



जहाजपुर (यज्ञपुर) के खजुरी ग्राम पंचायत में ग्रामीण रथ आगमन पर जिला कलेक्टर की मौजूदगी में लोक कलाकारों ने किया ग्रामीणों का उत्साहवर्धन


जिला कलेक्टर ने मौके पर आमजन की परिवेदनाएं सुन किया निस्तारण, आमजन को दी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी


राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार हेतु संचालित ग्रामीण रथ के आगमन पर जहाजपुर (यज्ञपुर) क्षेत्र की ग्राम पंचायत खजुरी में उत्साहपूर्ण वातावरण देखने को मिला। इस अवसर पर लोक कलाकारों ने “आई या सरकारी योजना गजब की, ईकी बाता बतावा म्हाके जंचगी, माहका भजनलाल जी केवे म्हाके जंचगी” गीत पर मनमोहक प्रस्तुति देकर ग्रामीणों को मंत्रमुग्ध कर दिया।


यह सांस्कृतिक प्रस्तुति जिला कलेक्टर श्री जसमीत सिंह संधू की उपस्थिति में आयोजित हुई, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणजन शामिल हुए। कलाकारों द्वारा प्रस्तुत गीतों के माध्यम से मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी रोचक और सरल तरीके से आमजन तक पहुंचाई गई ।


इस दौरान जिला कलेक्टर ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि ग्रामीण रथ का मुख्य उद्देश्य राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी अंतिम छोर तक बैठे व्यक्ति तक पहुंचाना और प्रत्येक पात्र व्यक्ति को योजनाओं से लाभान्वित करना है।उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कोई भी पात्र व्यक्ति योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे, यह सुनिश्चित किया जाए।


कार्यक्रम के दौरान जिला कलेक्टर ने मौके पर उपस्थित आमजन की परिवेदनाएं भी सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।


इस अवसर पर जहाजपुर उपखंड अधिकारी श्री राजकेश मीणा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes