जानकारी अनुसार
गेहूं उपार्जन केंद्र श्रीजी वेयरहाउस बड़ागांव पर पुलिस चौकी प्रभारी सरदार सिंह परमार ने भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था इंतजाम देखा गया
एवं किसानों से चर्चा की गई और एक्सीडेंट से बचने के लिए ट्रैक्टर की ट्रालियों पर रिफ्लेक्टर लगाए गए
परंतु जब news Nation 81 के संवादाता ने मौके पर पहुंच कर किसानो से चर्चा की गई तो
किसानों ने बताया कि नलखेड़ा से बड़ोदिया मार्ग पर गेहूं उपार्जन केंद्र श्रीजी वेयरहाउस बड़ागांव रोड पर स्थित है
परंतु रोड की एक तरफ की साइट खुदी हुई है
रोड के ठेकेदारो ने काम बंद कर रखा है जिसकी वजह से गेहूं के उपार्जन केंद्र पर आने वाले किसानों के टैक्टर ट्रालियां अक्सर रोड की खुदी हुई साइट पर फस जाती है
और किसानों के गेहूं रोड पर ही गिर जाते हैं कई बार ट्रालियां उलट पलट भी जाती है
जो किसानों के लिए एक बहुत बड़ी समस्या बनी हुई है
यह देखा गया कि रोड के ठेकेदारों की लापरवाही से कई किसानों का नुकसान हो रहा है जिसको प्रशासन को जल्द ही ऐसी स्थिति को देखते हुए रोड के ठेकेदारों के ऊपर
कोई ठोस कदम उठाना चाहिए
संवादाता, संजय डगवाल
